MP: शाजापुर जिले में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद भड़की हिंसा

MP के शाजापुर जिले में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की हार के बाद हिंसा भड़क उठी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। शाजापुर में कांग्रेस उम्मीदवार हुकुम सिंह कराड़ा चुनाव हार गए, जिसके बाद उनके समर्थकों ने हिंसा की। उन्होंने गड़बड़ी का आरोप लगाया और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को हिंसक रूप लेते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.