After Header-1

MP: शिवराज सिंह चौहान ने कहा, भाजपा को मिलेगी बड़ी जीत

MP विधानसभा चुनाव में विभिन्न समाचार चैनलों द्वारा दिखाए जा रहे एग्जिट पोल के अनुसार, मध्य प्रदेश में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है, हालांकि कुछ में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (  Shivraj Singh Chouhan) ने कहा, ‘‘मैं शुरुआत से ही और प्रचार के दौरान भी कहता रहा हूं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्नेह और नेतृत्व, अमित शाह (केंद्रीय गृह मंत्री) की रणनीति, जेपी नड्डा (BJP अध्यक्ष) का नेतृत्व और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के साथ-साथ राज्य सरकार की योजनाओं की बदौलत भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी।

’’ यह कहते हुए कि केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा की ‘‘डबल इंजन सरकार’’ ने भारी विकास किया है, चौहान ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि उनकी पार्टी सत्ता बरकरार रखेगी। चौहान ने कहा, ‘‘हमें हमेशा से लगता था कि हम जीतेंगे और हम जीत रहे हैं।

कई बार, हमारी रैलियों में पुरुषों की तुलना में महिलाएं अधिक मौजूद रहती थीं। वहां कोई ‘कांटे की टक्कर’ नहीं है। हमारी लाड़ली बहनों ने सारे कांटे हटा दिए हैं।’’ मप्र कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा से कहा है कि देश एक विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। कई एग्जिट पोल से पता चला है कि कांग्रेस (Congress) राज्य में सरकार बना रही है, जबकि कई थोड़ा अलग दिखा रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.