उत्तराखंड: खाई में गिरी पिकअप , 8 लोगों की मौत

उत्तराखंड। नैनीताल (Nainital) के छीड़ाखान-रीठा साहिब मोटर मार्ग पर हुई दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। एसएसपी ने 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 2 लोग घायल भी हुए हैं। हादसा तब हुआ जब एक जीप (पिकअप) खाई में गिर गई। इस हादसे पर उत्तराखंड(Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरी शोक व्यक्त किया है।

ग्रामीणों ने घायलों का रेस्क्यू किया है। इन घायलों को अस्पताल भेजा गया है। सबसे पहले ग्रामीणों को हादसे का पता चला। इसके बाद दुर्घटना की सूचना नवीन नाम के पीआरडी जवान ने दी।मौके पर फिलहाल प्रशासनिक अमला पहुंच गया है।ग्रामीणों को जब सड़क हादसे की खबर लगी तो वो अपने काम धाम छोड़कर दुर्घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान किसी ग्रामीण ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी हादसे की सूचना दे दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.