After Header-1

सारकोट का ऐतिहासिक कोर्ट नहीं बनाएगी सरकार

भराड़ीसैंण। संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में बताया कि सरकार भराड़ीसैंण के पास सारकोर्ट के ऐतिहासिक कोर्ट यानि कोठा भवन की मरम्मत नहीं कराने जा रही है। महाराज ने कहा कि इसक कोठा भवन की स्थिति बहुत खराब हो गयी है, जिसकी वजह से इसकी मरम्मत कराना संभव नहीं है। यह तारांकित सवाल कर्णप्रयाग विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी की ओर से पूछा गया था। नेगी बीमार हैं और उनका ऋषिकेश एम्स में उपचार चल रहा है। महाराज ने बतायाा है कि संस्कृति विभाग इस समय पुरातात्विक महत्व के 79 स्मारकों या धरोहरों का संरक्षण करा रहा है। संरक्षित वस्तुओं में कुछ पुस्तकें भी हैं, अल्मोड़ा, पौड़ी में संरक्षित किया गया है। महाराज ने धन सिंह नेगी के द्वारा पूछे गये एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि राज्य में एडाप्ट हेरीटेज परियोजना लागू है। इससे धरोहरों का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने राज्य की गौरवशाली लोक सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए संस्कृति ग्राम चौकीथानी, जयपुर राजस्थान की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनायी है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्राम तिमली मानसिंह देहरादून में संस्कृति ग्राम निर्माण के लिए भूमि चयन की गतिविधि गतिमान है। राज्य की ऐतिहासिक लोक सांस्कृतिक विरासत को संस्कृति ग्राम के रूप में एक स्थान पर प्रदर्शित करने के लिए काम किया जाना है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.