After Header-1

प्रश्नकाल में फंसे महाराज और यशपाल आर्य

Assembly session विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आज प्रश्नकाल शातिपूर्वक चला। धानसभा अध्यक्ष के द्वारा विपक्ष के नोटिसों को सुनने के आश्वासन के बाद विपक्ष ने प्रश्नकाल चलने दिया। प्रश्नकाल में आज भी सभी प्रश्नों के उत्तर तय समय तक आ गये, लेकिन सतपाल महाराज व यशपाल आर्य विधायकों के सवालों में बुरी तरह उलझे। कांग्रेस विधायक काजी निजामु्द्दीन के सवाल पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह ने बताया है कि सरकार जिला स्तर पर इनवायरमेंट प्लान तैयार कर रही है। इसके लिए अल्मोड़ा के कोसी स्थित गोविंद बल्लभ पर्यावरण शोध संस्थान का विस्तृत प्लान देने का काम दिया गया है। रावत ने बताया पर्यावरणीय दृष्टि से आज देहरादून, ऋषिकेश व काशीपुर सबसे अधिक प्रदूषित हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पानी, हवा व ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए पूरी तरह कोशिश में लगी है।उन्होंने कहा  कि सरकार प्रदूषण को रोकने के लिए पूरी तरह गंभीर है और यही कारण है कि सरकार ने पर्यावरण एवं जलवायु मंत्रालय गठन किया। काजी के इस सवाल पर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन व कुछ अन्य विधायकों ने भी अनुूपूरक सवाल किये।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.