खरगोन और इंदौर जिले के दौरे पर रहेंगे आज नड्डा

भोपाल भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जे पी नड्डा आज खरगोन और इंदौर जिले में पार्टी प्रत्याशियों (Party candidates) के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल (In-charge Ashish Agarwal) के अनुसार नड्डा खरगोन जिले के बड़वाह में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे कतरगांव और आसपास के इलाकों में पहुंचकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करेंगे। वे सड़क मार्ग से ही इंदौर जिले के महू विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर चुनावी सभा लेंगे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष राऊ होते हुए देर शाम इंदौर पहुंचेंगे और इस दौरान सभाएं संबोधित करेंगे।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी बैतूल (Minister Nitin Gadkari) जिले के प्रवास पर रहेंगे। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाजापुर, देवास और भोपाल जिलों की यात्रा पर रहकर चुनावी सभाएं संबोधित करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.