After Header-1

भारतीय निशानेबाजी टीम ने जीता पहला स्वर्ण पदक

हांगझोऊ। चीन में चल रहे 19 वें एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजी टीम (Indian shooting team) ने इतिहास रचते हुए आज 10 मीटर पुरुष राइफल स्पर्धा में देश का पहला स्वर्ण पदक (gold medal)जीता। वही विजयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह, अनीश भनवाला (Anish Bhanwala)की पुरूष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम ने 1718 स्कोर के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

रुद्रांक्ष पाटिल, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दिव्यांश सिंह पंवार की भारतीय टीम ने पुरूष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 1893.7 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया उसने चीन के 1893.3 अंकों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (Aishwarya Pratap Singh Tomar) ने 10 मीटर एयर राइफल में 228.8 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। चीन (China )के शेंग लिहाओ ने 253.3 अंकों के साथ विश्व रिकॉर्ड तोड़कर स्वर्ण पदक जीता, जबकि दक्षिण कोरिया के हाजुन पार्क ने 251.3 अंकों के साथ रजत पदक मिला।

निशानेबाजी में विजयवीर सिद्धू, आदर्श सिंह, अनीश भनवाला की पुरूष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल टीम ने 1718 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं, विजयवीर सिद्धू ने 583 स्कोर के साथ 6वीं रैंक के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.