After Header-1

कार दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, 14 घायल

रांची। झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरांव के पास शाहपुर-गढ़वा मुख्य मार्ग (Shahpur-Garhwa main road) पर चढवना के पास कार की चपेट आने से कल देर रात 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 14 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने आज यह बताया कि मृतकों में उदल प्रसाद चौरसिया, रोहित कुमार और मधु मेहता शामिल है। घायलों को इलाज के लिए एमएमसीएच (MMCH) में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जाती है।

पुलिस सूत्रों (Police sources) के अनुसार शाहपुर-गढ़वा मार्ग स्थित चढवना टोला में दोगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें स्थानीय व आसपास गांव के लोग शामिल होने जा रहे थे तभी कार चालक ने पैदल चल रहे व्यक्तियों को रौंद दिया। कार चालक भागने के क्रम में अन्य 14 लोगों को चोटिल (Injured) कर दिया।

बाद में कार चालक एक किलोमीटर आगे कार छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.