यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 7 मरे, 28 घायल

उत्तरकाशी । गंगोत्री धाम ( Gangotri Dham) से वापस आ रही गुजरात के यात्रियों से भरी बस गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत( dead) हो गई,जबकि करीब 28 यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके लिए एनडीआरएफ,एसडीआरएफ व पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके लिए रवाना हुई और राहत एवं बचाव कार्य का मोर्चा संभालते हुए घायलों को खाई से बाहर निकाला।

खबर लिखे जाने तक करीब 27 यात्रियों को सड़क मार्ग तक पहुंचाया गया।सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.