After Header-1

डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ने सम्मानित किया मनोज वाजपेयी को

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी (Manoj Bajpayee) को साउथ अफ्रीका के 44वें डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Durban International Film Festival)में फिल्म जोरम के लिये बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। 44वें डरबन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मनोज वाजपेयी को फिल्म जोरम के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। साथ ही फिल्म जोरम को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी अवॉर्ड से भी नवाजा गया है।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी के लिए पीयूष पुती को ये सम्मान दिया गया है। फिल्म के निर्देशक देवाशीष माखीजा हैं।यह फिल्म डरबन फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) ने सोशल मीडिया पर फिल्म जोरम की टीम को बधाई दी है। फिल्म जोरम में जीशान अय्यूब ,तनिष्ठा चटर्जी और राजश्री देशपांडे की भी अहम भूमिका है। फिल्म जोरम को जी स्टूडियोज और माखीजा फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.