फिल्म घूमर का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड(Bollywood ) अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan )और अभिनेत्री सैयामी खेर अभिनीत फिल्म घूमर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आर बाल्की निर्देशित फिल्म ‘घूमर’ एक अपाहिज खिलाड़ी की विजयी कहानी बताती है, जो अभिषेक बच्चन  (Abhishek Bachchan ) द्वारा अभिनीत अपने कोच के मार्गदर्शन में एक क्रिकेटर(cricketer ) के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है। फिल्म घूमर में अभिषेक बच्चन कोच की भूमिका में हैं, जबकि लीड रोल में सैयामी खेर हैं। घूमर में अंगद बेदी और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी नज़र आने वाले हैं।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक हादसे में अपना हाथ गंवाने वाली लड़की एक दिन देश का नाम रौशन करती हैं और उसकी मदद करते हैं, फिल्म में कोच बने अभिषेक बच्चन। वहीं सौयामी खेर क्रिकेटर के किरदार में नजर आ रही हैं। जिनके ईर्द-गिर्द पूरी कहानी दिखाई जा रही है। ट्रेलर की शुरुआत अभिषेक बच्चन के डायलॉग से होती है जो नशे में धुत नजर आते हैं। वहीं सैयामी खेर जो अंगद बेदी से प्यार करती हैं,लेकिन उनके लिए क्रिकेट अपने प्यार से भी ज्यादा जरूरी है। सैयामी का इंडियन टीम के लिए सलेक्शन हो जाता है. लेकिन तभी उनकी जिंदगी में एक तूफान आता है और एक्सीडेंट में वह अपना एक हाथ खो बैठती हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.