After Header-1

हरियाणा में दो समुदायों के बीच हुई झड़पें एक बड़ी साजिश का हिस्सा

नई दिल्ली।  हरियाणा में सांप्रदायिक हिंसा में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस(Congress) की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि दो समुदायों के बीच हुई झड़पें ‘एक बड़ी साजिश का हिस्सा’ हैं और जांच के दौरान सच्चाई सामने आ जाएगी। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी <(Sudhanshu Trivedi) ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा विधानसभा के पटल पर कांग्रेस विधायक मम्मन खान का ‘भड़काऊ बयान’ और सोशल मीडिया(Social Media ) पर उनका पोस्ट हिंसा में पार्टी की भूमिका के बारे में संदेह पैदा करते हैं।

  अब तक 116 लोगों को गिरफ्तार 

नूंह जिले में सोमवार को उस समय सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई जब भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद के जुलूस पर पथराव किया और वाहनों में आग लगा दी। हिंसा मंगलवार को पड़ोसी गुरुग्राम में फैल गई, जिसमें भीड़ ने एक मुस्लिम मौलवी की हत्या कर दी, एक भोजनालय में आग लगा दी और दुकानों में तोड़फोड़ की। हरियाणा सरकार के अनुसार, अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 90 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

भाजपा प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कांग्रेस विधायक मम्मन खान ने हरियाणा विधानसभा में भड़काऊ बयान दिया था। उनका सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो हिंसा भड़काने के समान था। ये बात और गहरी शंका उत्पन्न करती है कि यह हिंसा एक बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा थी।’’ उन्होंने कहा कि मामले की जांच के दौरान सच्चाई सामने आ जाएगी। त्रिवेदी ने आरोप लगाया, ‘‘मम्मन खान का भड़काऊ बयान, उनका वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट कांग्रेस की भूमिका पर बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.