बादल फटने के बाद जूनागढ़ में हाहाकार, पानी में तैरती नजर आई गाड़ियां

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में बादल फटने के बाद वहां का माहौल मातम में तब्दील हो गया। बादल फटने से कार तो कहीं मवेशी पानी में बहते हुए दिखे। साथ ही एक बुजुर्ग भी पानी में बह गया, बहने के बाद गुजरात के जवानों ने रेस्क्यू किया।

मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

आपको बता दे कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अमरेली जिले सहित जूनागढ़ में बाढ़ की स्थिति बना गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) ने गुजरात के तट पर मछुआरों को 22 जुलाई से 26 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी है।
आईएमडी की यह चेतावनी विशेष रूप से कच्छ के जखाऊ से सौराष्ट्र क्षेत्र के दीव तक फैले गुजरात तट तक के लिए है। अब तक मूसलाधार बारिश ने पहले ही सप्ताह में 3 लोगों की जान ले ली है। 2 लोगों की जान सुरेंद्रनगर जिले और एक व्यक्ति की जान राजकोट जिले में गई है। वही , प्रभावित इलाकों से करीब 300 लोगों को बचाया जा चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.