मंगला हाट में भीषण आग, कई दुकानें जली

हावड़ा। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के मंगला हाट में भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बाजार में कई थोक और खुदरा कपड़े की दुकानें हैं, जहां कपड़ों का कारोबार होता है और आग में कई दुकानें जल गईं।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दमकल की कम से कम 12 गाड़ियां मौके पर हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।’’ उन्होंने बताया कि आग बुझाने का काम अब भी जारी है। आग से लाखों रुपये की क्षति होने का अनुमान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.