After Header-1

प्रदेश कांग्रेस ने की मौन सत्याग्रह कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड से विधायक श्रीमती दीपिका पांडे की अध्यक्षता में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बैठक संपन्न हुई।

बैठक में 12 जुलाई को राहुल गांधी के समर्थन में देहरादून के गांधी पार्क में गांधी की प्रतिमा के सामने होने वाले एक दिवसीय “मौन सत्याग्रह” कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा पर मंथन किया गया ।

बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक में भागीदारी की।

इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पर्यवेक्षक श्रीमती दीपिका पांडे, सूर्यकांत धस्माना , प्रभुलाल बहुगणा , महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया विकास नेगी , नवनीत सती, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल श्रीमती हेमा पुरोहित, नगर निगम देहरादून नेता प्रतिपक्ष डॉ. विजेंदर सिंह, महानगर अध्यक्ष डा.जसविंदर सिंह गोगी, गोदावरी थापली आदि मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.