पश्चिम बंगाल : कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के लिए मतगणना शुरू

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तीन चरणों में हुए पंचायत चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार सुबह शुरू हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि 22 जिलों में करीब 339 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

राज्य में करीब 74,000 सीट पर पंचायत चुनाव हुए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा, सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना अगले दो दिन जारी रहने की उम्मीद है।

मतों की गिनती और नतीजे आने में वक्त लगेगा। हमें उम्मीद हैं कि आज शाम तक रुझान आने शुरू हो जाएंगे। सभी मतगणना केंद्रों पर राज्य पुलिस तथा केंद्रीय बलों के सशस्त्र कर्मी तैनात हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 लागू की गयी है।

पश्चिम बंगाल में शनिवार को हुए पंचायत चुनाव में व्यापक पैमाने पर हिंसा हुई थी जिसमें 15 लोगों की मौत हो गयी। मतदान के दौरान मत पेटियां लूटी गयी, मतपत्रों में आग लगायी गयी और कई स्थानों पर प्रतिद्वंद्वियों पर बम भी फेंके गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.