After Header-1

भाजपा ने शुरू किया संगठन में फेरबदल, उत्तराखंड में जल्द

मरांडी को झारखंड तो सुनील जाखड़ को बनाया पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष

300×250 ADS-1
  • केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी
300×600 ADS-2

भाजपा ने आज 2024 चुनाव को लेकर बड़ा फैसला लिया है।जानकारी के मुताबिक तेलंगाना में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। तेलंगाना के अलावा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया है। पंजाब में यह जिम्मेदारी कांग्रेस से आए वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ को दी गई है। झारखंड में मिली करारी शिकस्त के बाद भाजपा नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है। बाबूलाल मरांडी को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बाबूलाल मरांडी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.