After Header-1

भारत ने योग दिवस के रूप में पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने का काम किया: त्रिवेंद्र

देहरादून। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कर सभी को आज के इस विशेष दिन पर रोजाना योगाभ्यास करने हेतु संकल्प लेने के लिए कहा। उन्होंने कहा ही योग हमारे ऋषि-मुनियों की परंपरा है जिसे पूरा विश्व मान रहा है और स्वस्थ तन और मन के लिए योग कर भी रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के विजनरी नेतृत्व में आज पूरा विश्व एक होकर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा की आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर हैं, किस प्रकार से हमारी अर्थव्यवस्था निरंतर आगे बढ़ रही है यह प्रगतिशील नए भारत का चित्र हमारे सामने है। जिस देश में भारतीय जा रहे हैं बड़े गौरव से भारतीय होने का अनुभव महसूस कर रहे हैं।

यह चमत्कार केवल और केवल 2014 के बाद वाली मोदी सरकार में ही संभव हो पाया। पूर्व सीएम ने कहा की अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत ने विश्व को एक सूत्र में बांधने का काम किया और पूरे विश्व को स्वस्थ रहने का मूलमंत्र भी प्रदान किया। यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.