एशिया कप की तारीखों का ऐलान, श्रीलंका में खेला जाएगा फाइनल

नई दिल्ली। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने इसी साल होने वाले एशिया कप की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस बार एशिया कप का आगाज 31 अगस्त को होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा।

इस बार एशिया कप में भारत और पाकिस्तान समेत कुल छह टीमों के बीच 13 मैच खेले जाएंगे। इसमें फाइनल भी शामिल है, जो संभवतः श्रीलंका में ही खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान सिर्फ चार मैचों की मेजबानी करेगा, जबकि बाकी नौ मुकाबले श्रीलंका में होंगे। सभी छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।
एशिया कप की तारीखों का ऐलान करते हुए एशियन क्रिकेट काउंसिल ने एक प्रेस नोट जारी किया। इसमें कहा कि ‘हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि एशिया कप 2023 31 अगस्त से 17 सितंबर 2023 तक आयोजित किया जाएगा और भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीमें कुल 13 रोमांचक एकदिवसीय मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगी। टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल में होस्ट किया जाएगा, जिसमें चार मैच पाकिस्तान में होंगे और बाकी के नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.