After Header-1

राहुल गांधी के खिलाफ कुंटे ने शिकायत की दाखिल

300×250 ADS-1

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने शनिवार को उस शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया, जिन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़कर बदनाम करने का आरोप लगाया है।

300×600 ADS-2

भिवंडी की एक अदालत में न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) एल. सी. वाडिकर के समक्ष शिकायतकर्ता एवं आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे का ‘एक्जामिनेशन-इन-चीफ’ (एक वादी/गवाह से उसके पक्ष के वकील द्वारा पूछताछ) शुरू हुआ। वर्ष 2014 में एक रैली में आरएसएस पर महात्मा गांधी की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाने संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ कुंटे ने एक निजी शिकायत दाखिल की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.