चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली।आगामी लोकसभा चुनाव-2024  के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिशें बहुत तेज हो गईं हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इसके लिए अपने मंशा खुलेआम जाहिर भी कर चुके हैं।

मगर इन सबके बीच केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भी चुप नहीं बैठी है।  कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में हार के बाद बीजेपी ने दक्षिण भारत में अपनी चुनावी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए आंध्र प्रदेश में अपने पुराने सहयोगी रहे टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू को फिर से अपने साथ लाने की कवायद तेज कर दी है।

2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर खेमेबंदी की चर्चाओं के बीच टीडीपी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की।गृह मंत्री के आवास पर हुई इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। भाजपा और उसके पूर्व में गठबंधन सहयोगी रहे टीडीपी के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों के बीच ये बैठक हुई। जहां दोनों नेताओं ने आंध्र प्रदेश में एक साथ आने की संभावना पर चर्चा की। नायडू की पार्टी आंध्र प्रदेश के साथ ही तेलंगाना में भी मुख्य विपक्षी दल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.