After Header-1

भाजपा की एक ही प्राथमिकता है चुनाव जीतना : गहलोत

श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिकता सिर्फ चुनाव लड़ना है, शासन करना नहीं है। गहलोत आज यहां सर्किट हाउस में जनसुनवाई करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की एक ही प्राथमिकता है-चुनाव जीतना।

भाजपा चुनाव जीतकर शासन नहीं करना चाहती। गुजरात चुनाव का जिक्र करते गहलोत ने कहा कि यह चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नई दिल्ली से डेली अप डाउन करते रहे।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पद बहुत ही जिम्मेदारी वाले हैं। क्या इनके पास नई दिल्ली में कोई काम नहीं होता? प्रधानमंत्री की एक अलग पर्सनालिटी होती है।उनके समक्ष देश-विदेश की समस्याएं और मुद्दे होते हैं। केंद्रीय गृहमंत्री के पास भी समस्याएं ही समस्याएं होती हैं। देश में बहुत सी समस्याएं चल रही होती हैं।

गहलोत ने कहा कि अब कर्नाटक के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी 10 दिन तक वही रहेंगे। जाहिर है कि भाजपा सिर्फ चुनाव जीतना चाहती है। शासन करना उसकी प्राथमिकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह बड़ा खतरनाक खेल है। पहले सभी राजनीतिक दलों को चंदा मिला करता था लेकिन अब भाजपा चाहती है कि देश में एक ही पार्टी का शासन हो। चंदा सिर्फ उसे मिले। इसीलिए ईड़ी, इनकम टैक्स और सीबीआई के छापे मारे जाते हैं। डर के मारे कोई दूसरे दलों को चंदा नहीं देता। भाजपा करोड़ों-अरबों रुपए का चंदा ले रही है जिसे चुनाव प्रचार में पानी की तरह बढ़ाया जाता है।

गहलोत ने कहा कि उन्हें इसी का मुकाबला करना है। राजस्थान में पार्टी के नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ इसका मुकाबला करेंगे। जनता भी इसमें साथ देगी। देश में बड़ा डरावना माहौल है। हिंसा और तनाव है। यह पूछने पर कि आगामी चुनाव में क्या उनका जादू फिर से चलेगा, उन्होंने कहा कि आप सब लोग चाहेंगे तो फिर से जादू चल जाएगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.