परिणीति की आने वाली फिल्म द गर्ल आॅन द ट्रेन का पहला गाना छल गया छल्ला रिलीज

फिल्म ‘द गर्ल आॅन द ट्रेन’ के गाने छल गया छल्ला को लेकर परिणीति चोपड़ा इमोशनल हो गयी। परिणीति की आने वाली फिल्म द गर्ल आॅन द ट्रेन का पहला गाना छल गया छल्ला रिलीज कर दिया गया है। परिणीति इस गाने को लेकर काफी इमोशनल हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में खुलासा किया कि गाने की शूंटिंग के दौरान उनके आंसू थमे नहीं और उन्हें छुट्टी लेनी पड़ी थी। परिणीति ने गाना रिलीज के बाद एक नोट शेयर करके लिखा, बतौर एक एक्टर, मुझे लगता है कि मैंने यह फÞल्मि इसी गाने के लिए की। दो दिनों तक आंखें आंसुओं से लबालब रहीं। इस शूट के बाद मुझे एक दिन की छुट्टी लेनी पड़ी थी। मैं थक गयी थी, मगर ख़ुश थी। अपने जीवन में एक बार इसे कैमरे पर लाने देने के लिए शुक्रिया रिभु। गौरतलब है कि द गर्ल आॅन द ट्रेन को रिभु सेनगुप्ता ने निर्देशित किया है। द गर्ल आॅन द ट्रेन इसी नाम से प्रदर्शित हॉलीवुड फÞल्मि का रीमेक है। फिल्म में परिणीति के साथ अदिति राव हैदरी और कीर्ति कुल्हरी भी अहम किरदारों में दिखेंगी। यह फिल्म यह फिल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.