After Header-1

पीएम ने रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

300×250 ADS-1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। मध्य प्रदेश के रीवा में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 2300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने एक प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि हर देश को विकसित बनाने के लिए काम कर रहे हैं। अपने भाषण की शुरूआत में उन्होंने कहा कि आप सभी को, देश की 2.5 लाख से अधिक पंचायतों को ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज आपके साथ 30 लाख से अधिक पंचायत प्रतिनिधि भी हमारे साथ वर्चुअली जुड़े हुए हैं। ये निश्चित रूप से भारत के लोकतंत्र की बहुत ही सशक्त तस्वीर है। उन्होंने कहा कि हम सभी जनता के प्रतिनिधि हैं। हम सभी इस देश के लिए, इस लोकतंत्र के लिए समर्पित हैं।

300×600 ADS-2

मोदी ने साफ तौर पर कहा कि काम के दायरे भले ही अलग हों, लेकिन लक्ष्य एक ही है- जनसेवा से राष्ट्रसेवा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में हम सभी देशवासियों ने विकसित भारत का सपना देखा है और उसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए भारत के गांवों की सामाजिक व्यवस्था को विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने कैसे पंचायतों से भेदभाव किया और उनसे उल्टा कैसे हम उन्हें सशक्त कर रहे हैं, ये देश के लोग देख रहे हैं।

प्रदानमंत्री ने कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए भारत के गांवों की आर्थिक व्यवस्था को विकसित करना जरूरी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भारत को विकसित बनाने के लिए भारत के गांवों की पंचायती व्यवस्था को भी विकसित करना जरूरी है। इसी सोच के साथ हमारी सरकार देश की पंचायत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले के 10 वर्षों में केंद्र सरकार की मदद से 6,000 के आस पास ही पंचायत भवन बनवाए गए थे। पूरे देश में करीब-करीब 6,000 पंचायत घर ही बने थे। हमारी सरकार 8 वर्ष के अंदर-अंदर ही 30 हजार से ज्यादा नई पंचायतों का निर्माण करवा चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.