राहुल गांधी को सरकारी आवास खाली करने का मिला नोटिस

नई दिल्ली। राहुल गांधी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है। राहुल गांधी को जल्द आवास खाली करना पड़ेगा।

कांग्रेस नेता की लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद सचिवालय के आवास संबंधी विभाग ने नोटिस भेजकर कहा है कि वह 17वीं लोकसभा के लिए 23 मार्च को अयोग्य घोषित होने के बाद उनकी सदस्यता खत्म की जा चुकी है इसलिए 22 अप्रैल तक उन्हें आवंटित 12 तुगलक लेन का बंगला खाली करना होगा।

गांधी केरल के वायनाड से संसद सदस्य हैं इसलिए उनके केरल और दिल्ली के पते पर बंगला खाली करने का नोटिस भेजा गया है। गांधी को भेजे नोटिस में कहा गया है कि नियम के अनुसार सदस्यता समाप्त होने के बाद वह सिर्फ एक महीने तक इस बंगले में रह सकते हैं।

एक महीने की अवधि 22 अप्रैल को समाप्त हो रही है इसलिए 23 अप्रैल को उनके नाम से आवंटित बंगला रद्द कर दिया जाएगा। इस आशय की सूचना शहरी आवास विकास मंत्रालय को भी दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.