After Header-1

ओबीसी समुदाय के खिलाफ राहुल की टिप्पणी जातिवादी मानसिकता को दर्शाती है: नड्डा

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी समुदाय) पर टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर  निशाना साधा और कहा कि ओबीसी समुदाय की तुलना चोरों से करना उनकी दयनीय और जातिवादी मानसिकता को दर्शाता है।

श्री नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है। अपने राजनीतिक लाभ के लिए उन्होंने पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया। उन्हें चोर कहा। समाज और कोर्ट के द्वारा बार-बार समझाने और माफी माँगने के विकल्प को भी उन्होंने नजरअंदाज किया और लगातार ओबीसी समाज की भावना को ठेस पहुँचाई।

उन्होंने कहा, ‘‘ कल सूरत कोर्ट ने राहुल को ओबीसी समाज के प्रति उनके आपत्तिजनक बयान के लिए सजा सुनाई है। परंतु राहुल व कांग्रेस पार्टी अभी भी अपने अहंकार के चलते लगातार अपने बयान पर अड़े व निरंतर ओबीसी समाज की भावनाओं को आहत कर रहे हैं। पूरा ओबीसी समाज प्रजातांत्रिक ढंग से राहुल से इस अपमान का बदला लेगा।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि गांधी को तथ्यों से परे और मनगढ़ंत आरोप लगाने की आदत है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले राहुल ने राफेल के नाम पर देश को भ्रमित करने की कोशिश की।

इसे लेकर माननीय उच्चतम न्यायालय ने फटकार लगायी और गांधी को मनगढ़ंत आरोप के लिए बिना शर्त माफी माँगनी पड़ी थी।

इसके बाद चौकीदार चोर है का शोर मचाया, जिस पर मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों तक ने एतराज जताया।

इस नारे पर जनता जनार्दन की अदालत ने 2019 चुनाव में  गांधी को जमकर फटकार लगायी और कांग्रेस को मुँह की खानी पड़ी – बुरी हार का सामना करना पड़ा। 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.