After Header-1

विजय संकल्प रथ यात्रा’ में शामिल हुए शिवराज सिंह चौहान

कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयनगर में ‘विजय संकल्प रथ यात्रा’ में हिस्सा लिया।

इस दौरान उन्होंने कहा किएक गौरवशाली भारत, एक संपूर्ण भारत, एक समृद्ध भारत और एक शक्तिशाली भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि हम अपनी तरफ से किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन किसी ने भी मेरे देश को छेड़ा तो हम छोड़ेंगे नहीं। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा में चल रही जनता की आँखों में विश्वास, दिल में जोश और मोदी जी के प्रति सम्मान था। मैं पूरे विश्वास के साथ कहता हूँ कि यह यात्रा भाजपा को विजय दिलाएगी। हम फिर से सरकार बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का सौभाग्य है कि एक ऐसे व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने भारत के नवनिर्माण के लिए अवतार लिया है। वर्ष 2014 के पहले कांग्रेस की सरकार थी, भारत का कोई मान-सम्मान नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी लेकिन प्रधानमंत्री देश तथा कर्नाटक के दिल में बसे हैं। पूरा देश और कर्नाटक कह रहा है कि मोदी तेरा कमल खिलेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.