After Header-1

कन्या धन योजना आवेदन की तिथि को एक माह तक बढाने के निर्देश

देहरादून । उत्तराखंड के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन की तिथि को एक माह की अवधी तक बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने को सचिव सेमवाल को नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 को अतिरिक्त एक माह की अवधी तक बढ़ाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि फंक्शनल मर्जर को लेकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के हड़ताल पर जाने के कारण नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के कई आवश्यक दस्तावेज जो पंचायत विभाग के माध्यम से बनाए जाते हैं, नहीं बन पाये थे। दस्तावेजों के न बनने से आवेदक आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

महाराज के दखल के बाद ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है इसलिए मंत्री ने नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के आवेदन की अंतिम तिथि जो कि 31 जनवरी 2023 थी, उसे एक माह अतिरिक्त बढाये जाने को कहा है।

सतपाल महाराज ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को आवेदन की तिथि एक माह और बढ़ाने के निर्देश देते हुए उन्होंने पंचायत कर्मियों से कहा कि हड़ताल से हुए नुकसान की भरपाई जरूरी है इसलिए वह मुस्तैदी के साथ काम करें।

महाराज ने कहा कि पंचायतों में काम की गति को बढ़ाया जाए ताकि सतत विकास लक्ष्यों को समय पर हासिल किया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी के फंक्शनल मर्जर के शासनादेश को स्थगित किए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.