After Header-1

राम के नाम पर झूठ बोलकर जनता को ठगने का काम कर रही भाजपा सरकार

बलिया। सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि 2024 में भाजपा को हम देश से हटाएंगे फिर 2027 से पहले ही यूपी में सपा की सरकार बन जाएगी। बलिया के सहतवार में स्व बद्रीनाथ सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में गुरूवार को बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में बलिया का खूब विकास हुआ। यहां ऐतिहासिक कार्य किए गए। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में जो सरकारें हैं, राम के नाम पर झूठ बोलकर जनता को ठगने का काम किया। भाजपा ने कितने वादे किए, लेकिन नौ सालों में कोई वादा पूरा नहीं किया। चैन राम पोखरा पर जुटी भीड़ से कहा कि यहां आश्वासन देना चाहते हैं कि अभी हम थके नहीं हैं। भाजपा को हटाने के लिए यदि समाजवादियों का उत्पीड़न हुआ तो तलवार बनकर ढाल की तरह खड़े रहेंगे।

उन्होंने कहा बलिया तो अंग्रेजों को भगाने का काम किया। अब यहीं से भाजपा को भगाने की शुरुआत होगी। मैनपुरी में हमने इन्हें सबक सिखाया है। वहां चुनाव में कुछ बड़बोले मंत्री गए थे। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बिना नाम लिए कहा अब हम आपको सिखाएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है। आह्वान किया कि नौजवानों निकल पड़ो। चाहे जेल जाना पड़े, इन बेईमान भाजपाइयों को सत्ता से बाहर करना है। 2024 में इन्हें हटाना है। फिर 2027 से पहले उत्तर प्रदेश से भी भाजपा हटेगी। एकबार फिर अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं दिया। नौकरियां नहीं दी। महंगाई बढ़ाकर गरीबों का जीवन मुश्किल कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.