अश्वनी चौबे के काफिले पर पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे मंत्री

बक्सर। बिहार के बक्सर में केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के काफिले पर पत्थरबाजी हुई है। इस घटना में केंद्रीय मंत्री बाल-बाल बचे। बता दें घटना बक्सर के बनारपुर गांव की है। पुलिस द्वारा महिलाओं और बच्चों पर लाठियां बरसाने, नाबालिग बच्चों के पकड़े जाने को लेकर लोग आक्रोशित थे। बक्सर पहुंचे सांसद को गांव के लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि मंत्री से लोग सवाल कर रहे थे कि आप इतने दिनों से आंदोलन करने वाले किसानों के बीच क्यों नहीं आए। कोई पहल क्यों नहीं की गई? मंत्री के पहुंचते ही सभा में लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद मंत्री अश्विनी चौबे को उल्टे पांव भागना पड़ा। वहीं जाते समय उपद्रवियों ने काफिले पर रोड़ेबाजी कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.