ऐतिहासिक शहर जोशी मठ का अस्तित्व खतरे में, तीरथ ने केंद्रीय मंत्रियों को लिखा पत्र

नयी दिल्ली/ देहरादून । पौड़ी गढ़वाल से सांसद और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्रियों हरद्वीप पुरी और आर के सिंह को पत्र लिखकर ऐतिहासिक शहर जोशी मठ पर मंडरा रहे खतरे पर गंभीर चिंता व्यक्त की है ।

तीरथ ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों से जोशी मठ के निदान को लेकर आवश्यक कदम उठाने की गुहार भी लगाई है । तीरथ ने कहा है कि भू धसाव से जोशीमठ के भवनों को काफी नुकसान पहुंचा है । उन्होंने कहा कि बदरीनाथ जाने का मुख्य मार्ग जोशी मठ ही है । इसलिए तत्काल प्रभाव में जोशी मठ को बचाने की दिशा में कार्य करने शुरू करने की आवश्यकता है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.