After Header-1

88 वर्ष की उम्र में पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन

बंगाल के पूर्व राज्यपाल थे त्रिपाठी

नई दिल्ली । भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का आज सुबह निधन हो गया। वह 88 साल के थे। केशरीनाथ त्रिपाठी बंगाल के राज्यपाल भी रह चुके हैं। पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दुख व्यक्त किया।

केशरी नाथ त्रिपाठी पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 30 दिसम्बर को तबीयत बिगड़ने पर वे अस्पताल में भर्ती हुए थे। सुधार होने पर 4 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी जिसके बाद घर पर ही उनकी देखरेख की जा रही थी। आज उन्हें लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती कराया जाना था लेकिन सुबह 5 बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने प्रयागराज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली।

केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने शोक प्रकट करते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पंडित केसरी नाथ त्रिपाठी अपने पीछे पुत्र अपर महाधिवक्ता नीरज त्रिपाठी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.