महबूबा के निशाने पर भाजपा, कहा- कश्मीर को बदनाम करना चाहती है केंद्र

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर में हुई  आतंकी घटना पर राजनीति गर्म  हो गयी है। सोमवार को हुए एक आईईडी विस्फोट में दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गये। आतंकवादियों ने 14 घंटों के अंदर एक ही स्थान पर दूसरी बार हमला किया था। आतंकी घटना को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने  भाजपा और केंद्र की सरकार पर निशाना साधते हुए कई बड़े आरोप लगा दिए हैं।

मुफ्ती ने कहा कि बीजेपी को फायदा तब होता है जब कश्मीर में निर्दोष लोग मारे जाते हैं क्योंकि वे अल्पसंख्यकों के खिलाफ एक नैरेटिव चलाते हैं और कश्मीरियों को बदनाम करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कि यह घटना क्यों हुई इस सवाल की कोई जवाबदेही नहीं है। महबूबा ने दावा किया कि इलाके के लोगों ने बताया कि उन्होंने आतंकी गतिविधियों की जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा कि राजौरी में भी लोगों ने शिकायत की कि इसके लिए सेना जिम्मेदार है। सेना ने कहा कि वे जांच करेंगे। पीडीपी प्रमुख ने कहा कि लद्दाख भी हमारा हिस्सा है अगर वहां के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है तो अच्छा है। उन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के लिए कोई समिति नहीं बनाई फिर लद्दाख में उच्चाधिकार प्राप्त समिति के गठन का नाटक क्यों।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.