अलका लाम्बा ने की पीड़ित युवती को न्याय दिलाने की मांग

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस ने  आरोप लगते हुए दिल्ली की पीड़ित युवती को तत्काल न्याय देने के लिए कार्रवाई करने की मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता अलका लाम्बा ने कहा कि दिल्ली में आये दिन महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं हो रही हैं लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। गुजरात और तमिलनाडु कैडर के उन पुलिस अधिकारियों को दिल्ली पुलिस का मुखिया बनाया जा रहा है जिन्हें राष्ट्रीय राजधानी की कोई जानकारी नहीं है। जिस युवती को 12 किलोमीटर तक घसीटा गया तीन महीने के भीतर उसे न्याय मिलना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
प्रवक्ता ने कहा कि निर्भया कांड के समय जो राजनीतिक दल मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, प्रधानमंत्री का इस्तीफा मांगते थे वे आज सत्ता में हैं और अपनी जिम्मेदारियों को भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल होने के नाते कांग्रेस इन घटनाओं को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.