गुजरात विस अध्यक्ष बने शंकर चौधरी

गांधीनगर। गुजरात में हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों के बाद गठित 15 वीं विधानसभा के एक दिवसीय सत्र में भाजपा विधायक शंकरभाई चौधरी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ विधायक जेठाभाई भरवाड़ को निर्विरोध विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया।

चौधरी के नाम का प्रस्ताव राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने किया और श्री भरवाड़ का प्रस्ताव राज्य के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने रखा। विपक्षी दल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित सभी विधायकों ने सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकोें शंकरभाई चौधरी और जेठाभाई भरवाड़ के नाम का समर्थन किया।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनावों में 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा को 156, कांग्रेस को 17, आम आदमी पार्टी को पांच, समाजवादी पार्टी को एक और निर्दलीयों को तीन सीटें मिली थीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.