इको पार्क निर्माण के लिए धनराशि जारी: उनियाल

देहरादून।उत्तराखंड विधान सभा (विस) के शीतकालीन सत्र 2022 के प्रथम दिन मंगलवार को राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि धनोल्टी विस क्षेत्र के देवलसरी में इको पार्क के निर्माण के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है।

उनियाल ने विधायक प्रीतम सिंह पंवार द्वारा पूछे गये अतारांकित प्रश्न संख्या-18 का उत्तर देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुसार देवलसारी में धनोल्टी की तरह ईको पार्क का निर्माण किया जायेगा। इसके अन्तर्गत देवलसारी में ईको पार्क की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2019-20 में राज्य सेक्टर ईको टूरिज्म योजना के अन्तर्गत 10.00 लाख की धनराशि जारी की गयी। उन्होंने सदन को बताया कि वर्ष 2020-21 में भी राज्य सेक्टर ईको टूरिज्म योजना के अन्तर्गत देवलसारी ईको पार्क में पर्यटकों हेतु सुविधाओं के विकास के लिए चार लाख की धनराशि जारी की गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.