After Header-1

धामी को उत्तराखंड बार काउंसिल ने दिया ज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड बार काउंसिल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और बार काउंसिल के लिए कार्यालय एवं राज्य के वकीलों के लिए वेलफेयर स्कीम की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

धामी ने कहा कि बार काउंसिल के पदाधिकारियों को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बार काउंसिल के पदाधिकारियों ने उच्च न्यायालय के हल्द्वानी शिफ्टिंग पर कैबिनेट की सहमति की सराहना भी की ।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उत्तराखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष मनमोहन लांबा और सदस्य योगेन्द्र तोमर, चंद्रशेखर तिवारी, सुरेन्द्र पुंडीर एवं राजबीर बिष्ट उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.