चमकीला पत्थर के 11 नग के साथ दो युवक गिरफ्तार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बोराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने हीरे जैसा चमकीला पत्थर के 11 नग बरामद कर ओडिशा के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल बोराई पुलिस को हीरा तस्करी की खबर मिली, जिसके बाद पुलिस ने मैनपुर बनियाडीह तिराहा मोड़ में घेराबंदी की।

थोडी देर बाद ओडिशा की ओर से दो युवक एक मोटर साइकिल में आते दिखाई दिये, जिन्हें रोककर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम साधन मण्डल और सुभ्रत कर्मकार दोनों निवासी रायघर जिला नवरंगपुर ओडिशा का होना बताया।

दोनों व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसमें साधन मण्डल की जेब से सफेद रंग के पॉलिथिन में लिपटा 11 नग छोटे बड़े आकार का हीरे जैसा रत्न बरामद किया गया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हीरे को बिक्री करने ओडिशा से रायपुर ले जा रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.