After Header-1

बदले गये 4 आईएएस एवं 2 आई पी एस

देहरादून। उत्तराखंड शासन में 4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है।  तीन जिलों के डीएम हटाए गए है।  आईएएस अफसरों की कुर्सी पुष्कर सिंह धामी सरकार ने हिलाई दी है । अभी कई जिलों में फेरबदल किया जाना बाकी है। पौड़ी जिले के DM और SSP को अंकिता हत्याकांड में मिस मैनेजमेंट करने के मामले में सरकार का शिकार होना पड़ा। कहा ही जा रहा था जल्द हटा दिए जाएंगे लेकिन फिर भी 20 दिन बाद हटाए गए जोगदंडे को बाध्य प्रतीक्षा रखा जाना इसी और इशारा करता हैं । पौडी के जिला अधिकारी रहे विजय कुमार जोगदांडे को बाध्य प्रतीक्षा रखा गया है।

पौडी के एसएसपी यशवंत सिंह बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया । पौड़ी में SSP के रूप में श्वेता चौबे बेहतर चुनाव इसलिए कहा जाएगा क्यूंकि चमोली जैसे जिले में श्वेता चौबे ने बेहद शानदार काम किया चाहे आपदा हो या फिर चारधाम सभी जगह तारीफ हुई ऐसे में उन्हें बदल के बड़े पौड़ी जिले में जिम्मेदारी सौपी गई।

उत्तराखंड सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार 3 जिलो के डीएम बदले गए है पोड़ी जिले के डीएम आशीष कुमार चौहान, रीना जोशी को डीएम पिथौरागढ़, अनुराधा पाल को जिलाधिकारी बागेश्वर। बनाया गया है जबकि आईपीएस श्वेता चौबे को एसएसपी पोड़ी बनाया गया।

4 आईएएस और 2 आईपीएस अधिकारी के ट्रांसफर होने के बाद अभी बाकी जिलों में फेरबदल की उम्मीद जताई जा रही है हरिद्वार जिला भी बदलाव के मूड में देखा जा रहा है जबकि पहाड़ी जिले के साथ साथ नैनीताल जिला भी लंबे समय बदलाव होने की चर्चा में है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.