After Header-1

वरूण और नताशा ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए, बॉलीवुड सेलेब्स ने दी बधाई

Varun Dhawan and Natasha वरूण धवन और नताशा ने रिश्तेदारों की मौजूदगी में सात फेरे लिए और एक दूसरे का जीवन भर साथ निभाने का वादा कर लिया है। पिछले कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी को लेकर जो बज़ बना हुआ था वो अब समाप्त हो चुका है।  दोनों की शादी की फोटोज़ देखने के लिए उनके फैंस काफी बेचैन थे, इसलिए सबकी बेचैनी को समझते हुए सात फेरे लेने के बाद वरुण ख़ुद अपनी दुल्हन नताशा दलाल के साथ मीडिया के सामने आए और ढेर सारी फोटोज़ क्लिक करवाईं।वरुण और नताशा की वेडिंग फोटोज़ सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।varun natasa इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी वरुण को शादी की बधाई दी है। दीपिका पादुकोण, नेहा धूपिया, मनीष पॉल, नुसरत भरूचा, अनुष्का शर्मा, अनिल कपूर, आयुष्मान खुराना, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, कपिल शर्मा समेत कई सेलेब्स ने वरुण की फोटोज़ पर कमेंट करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.