संघ का सख्त कदम, हटाए गए युद्धवीर एवं देवेन्द्र,बैकडोर भर्ती का लगा है आरोप

देहरादून।आरएसएस ने प्रांतीय स्तर पर फेरबदल करते हुये युद्धवीर यादव को पूर्वी उत्तर प्रदेश का सह क्षेत्र सेवा प्रमुख केंद्र रहेंगा कानपुर बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के सह प्रांत प्रचारक देवेंद्र सिंह को हरियाणा भेज दिया गया है इन्हें ग्रामीण विकास का सह क्षेत्र सेवा प्रमुख बनाया गया है इनका क्षेत्र हरियाणा रहेगा पंजाब और चंडीगढ़ भी देखेंगे। सूत्रों की माने तो 16 से 19 तारीख के बीच प्रयागराज में हुई RSS की अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक में ये फैसला लिया गया हैं।
दरअसल, आरएसएस सूत्रों के मुताबिक युद्धवीर को पूर्वी उत्तर प्रदेश का सह क्षेत्र सेवा प्रमुख बनाया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के सह प्रांत प्रचारक दीवान सिंह उर्फ देवेंद्र सिंह को हरियाणा भेज दिया गया है। आरएसएस के प्रांत प्रचारक रहते हुए विधानसभा बैकडोर भर्ती को लेकर उनकी सिफारिश से नौकरी लगने का आरोप इनपर लगा था।
संघ के बड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद नागपुर तक हलचल मच गई थी. इस मामले में उत्तराखंड में लगातार बवाल हो रहा है. ये भी कहा गया था कि इस पदाधिकारी के रिश्तेदारों को नौकरी दी गई थी।

मामला इतना बढ़ गया था कि सरकार को बीच में आना पड़ा और तुरंत एक्शन लेना पड़ा. तभी से ये कयास लगाए जा रहे थे कि संघ प्रांत स्तर पर बड़े बदलाव की तैयारी में है।वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में आरएसएस ने बड़े पदाधिकारी का ट्रांसफर कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.