नदी में मिली अनोखी मछली

जलपाईगुड़ी। यहां के कारोला नदी में एक दुर्लभ किस्म की मछली देखी गयी है। नदी में जाने वाले मछुआरा मनोज राउत ने कहा कि इससे पहले उन्होंने ऐसी मछली कभी नहीं देखी थी। इसका मुंह घड़ियाल के जैसा है और उसमें बड़े आकार के दांत है।

किसी तरह इस मछली को बाहर लाने के बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी थी। किसी ने भी इस किस्म की मछली को पहले कभी नहीं देखा था। इस मछली के बारे में विभाग को सूचना दी गयी है और उसे एक बरतन में पानी डालकर रखा गया है ताकि वह जीवित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.