तीस करोड़ कीमत के सांप का जहर बरामद

शिलिगुड़ी। वन विभाग ने एक मोटरसाइकिल की जांच कर उससे सांप का जहर बरामद किया है। विभाग के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस जहर की कीमत करीब तीस करोड़ रुपये हैं।

पकड़ा गया व्यक्ति यहां के चोपड़ा का निवासी है। यह जिस सांप का जहर है वह भारतीय प्रजाति का सांप भी नहीं है। इसलिए संदेह है कि बांग्लादेश के तस्करी के जरिए इस जहर को लाया गया है। इसे कहां भेजा जाने वाला था, इसकी जांच अभी जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.