चारों धामों को उड़ाने की धमकी, साथ ही हरिद्वार स्टेशन भी

देहरादून।चारों धामों को उड़ाने की धमकी के साथ हरिद्वार स्टेशन भी उड़ाने की धमकी भरा पत्र हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक मिला है।पत्र मिलने से हड़कंप मच गया है।

जैश ए मोहम्मद ने दीपावली के बाद  हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के रेलवे स्टेशन के साथ चार धामों को बम से उड़ाने की धमकी दी है।

स्टेशन अधीक्षक ने तत्काल इसकी जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष को दी है। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी।वहीं जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

साथ ही एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने बताया 10 अक्टूबर को स्टेशन अधीक्षक को डाक द्वारा पत्र प्राप्त हुआ जिसमें हरिद्वार ऋषिकेश देहरादून के साथ-साथ मंदिर और चार धामों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है । जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.