अल्मोड़ा में गुलदार की दहशत

अल्मोड़ा। नगर में आए दिन गुलदार दिखाई दे रहा है। जिससे जनता पर डर बैठ गया है। आवास विकास गोलना करड़िया पर बीते कई दिनों से शाम होते ही गुलदार दिखाई दे रहा है।

जिससे लोगों का शाम के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गुलदार अभी तक कई पालतू और लावारिश जानवरों को निवाला बना चुका है। लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग उठाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.