After Header-1

युगांडा में इबोला विस्फोट ,11 लोग अब तक मरे

युगांडा मेंकम्पाला।पूर्वी अफ्रीकी स्थलबद्ध देश युगांडा में इबोला वायरस का प्रकोप दिखायी देने लगा है। इसके सेंट्रल डिस्ट्रिक मुबेंदे में इस बीमारी की चपेट में आकर 11 लोग मारे गये। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गयी।

मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये ट्वीट में कहा ,इबोला से हुई तीन मौतों के बाद इस बीमारी के चपेट में आकर हुई कुल मौतों का आंकडा 11 हो गया।स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 11 लोगों के फिलहाल संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और वर्तमान में 25 मामले सामने आये हैं जिसमें से छह मामले इबोला वायरस संक्रमण कि हैं जबकि 19 संदिग्ध इबोला वायरस के हैं।

मंत्रालय अभी 58 लोगों पर नजर बनाये हुए है जो संक्रमितों के संपर्क में आये थे। इससे पहले इसी सप्ताह एक 24 साल के संक्रमित युवक की मौत के बाद मुबेंदे प्रशासन ने घोषणा कर दी कि मुबेंदे इबोला की चपेट में आ चुका है।

इबोला एक गंभीर वायरस जनित बीमारी है जो इंसानों के साथ-साथ जानवरों की भी कुछ प्रजातियों को अपनी चपेट में ले लेती है। यह बीमारी देश में एक कहर बनकर वर्ष 2000 में उभरी थी जब 425 लोगों में इसका संक्रमण पाया गया था और 224 लोगों की मौत हुई थी।

वर्ष 2019 में भी इस बीमारी के संक्रमण के कई मामले सामने आये थे। वर्ष 2015 में अफ्रीकी देशों गिनी ,सियरा लियोन और लाइबेरिया इस बीमारी के प्रसार के केंद्र बिंदु बने थे। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार पिछली बार 28 हजार 600 लोग इस घातक बीमारी की चपेट में आये थे और 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.