पुलिया पर बैठे युवक की गिरकर मौत

बाजपुर । ग्राम लखनपुर में एक युवक पुलिया पर बैठा था अचानक गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया गंभीर जिसको परिजनों द्वारा सीएचसी में ले जाया गया उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया।

ग्राम लखनपुर निवासी उदय सिंह 18 वर्षीय पुत्र विजय ङ्क्षसह गांव में ही पुलिया पर बैठा था अचानक गिरकर सर में चोट लग गई जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में परिजनों ने उसको सीएचसी मैं ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.