After Header-1

पेंशनधारियों की पेंशन में बढोतरी की मांग

नयी दिल्ली । पेंशनधारियों के राष्ट्रीय संगठन ‘भारत पेंशनर्स मंच’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे पेंशनधारियों की समस्याओं का निराकरण करने का आग्रह किया है।

मंच के महामंत्री वी एस यादव ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पेंशनधारियों ने अपनी समस्याओं को लेकर मोदी को जो पत्र लिखा है उसमें पेंशन बढ़ाने की उम्र 80 से घटाकर 65 साल करने, पेंशन पर आयकर नहीं देने और वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराया में मिल रही छूट बहाल करने का आग्रह किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने पेंशनर्स का महंगाई भत्ता डेढ़ साल से रोका हुआ है, उसे तुरंत दिया जाना चाहिए और बुजुर्ग पेंशनधारियों के लिए हर जिले में वेलफेयर सेंटर खोलने जाने चाहिए। इसके साथ ही सीजीएचएस की सेवा सभी शहरों में कम से कम पांच अस्पतालों में लागू की जानी चाहिए तथा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पेंशनरों के लिए निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

यादव ने इस पर खेद जताया कि पेंशनर्स की समस्याओं को लेकिर गत आठ जून को प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन सरकार ने इस मुद्दे को वेबसाइट से हटा दिया है। उनका कहना था कि सरकार की इस कार्यवाही से देशभर के करोड़ों पेंशनरों को निराशा हुई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.