चारा काट रही महिला पर मगरमच्छ का हमला

लक्सर। अकोढ़ा कला गांव में तालाब किनारे चारा काट रही महिला पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मगरमच्छ से मुश्किल महिला की जान बचाई। बाद में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उक्त मामले की सूचना वन विभाग को भी दी गई है।

लक्सर क्षेत्र के अकोला कला गांव निवासी कुसुम देवी पर एक विशालकाय मगरमच्छ ने उस समय हमला कर दिया। जब वह गांव के निकट स्थित तालाब के किनारे चारा काट रही थी। इसी दौरान अचानक ही मगरमच्छ ने कुसुम के एक हाथ को चबा डाला तथा उसे तालाब में खींचने का प्रयास किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुसुम ने साहस का परिचय देते हुए दूसरे हाथ से मगरमच्छ पर दरांती से तावड़ तोड़ वार किए। इसी बीच कुछ ग्रामीण भी वहां आ गए। उन्होंने शोर शराबा कर मुश्किल से उसकी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने घायल कुसुम को अस्पताल पहुंचाया तथा वन विभाग और प्रशासन को घटना की जानकारी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.