स्वाइन फ्लू से नक्सली कैदी की मौत

नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर स्थित सरकारी चिकित्सा एवं अस्पताल में नक्सली कैदी पांडू नरोटी की स्वाइन फ्लू से मौत हो गयी है। एक पुलिस अधिकारी ने  यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चौंतीस वर्षीय नरोटी को जी. एन. साईबाबा के साथ 2017 नक्सली गतिविधियों को लेकर दोषी ठहराया गया था। अधिकारी ने बताया कि वह नागपुर के केंद्रीय कारागार में कैद था और खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत के बाद 20 अगस्त से जीएमसीएच में भर्ती था।

पुलिस ने बताया कि नरोटी के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके कारण उसकी मृत्यु हुयी। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.